LATEST NEWS
Get Support
Donate

Indian Administrative Reforms and Public Grievances Council

Bharatiya Prashasnik Sudhar Evam Jan Shikayat Parishad

+91-9403890321
info@indianpgcouncil.com
Logo Menu

About Us

Welcome To Indian PG Council

Welcome To Indian PG Council

भारतीय प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत परिषद एक पंजीकृत संस्था है जिसे देश के विभिन्न सरकारी तंत्रों में व्याप्त अनियमितता, कुव्यवस्था, भ्रष्टाचार में प्रशासनिक सुधार करने और सरकारी सेवा प्रदायगी से संबंधित हो रहे विभिन्न प्रकार के समस्याओं/शिकायतों के निवारण तथा देश के नागरिकों को जरुरत के समय में हर संभव सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से बनाया गया है तथा यह भारत में बदलाव लाने के लिए हमारी एक सर्वाधिक महत्वपूर्ण पहल है। हमारी संस्था भारत सरकार, राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के साथ मिलकर एक प्रभावकारी एवं सामयिक तंत्र बनाने की कोशिश कर रही है जिसके माध्यम से भारतीय नागरिकों को उनका संवैधानिक/मौलिक/मानव अधिकार बिना किसी परेशानी के उपलब्ध कराया जा सके। हमारी संस्था का मुख्य लक्ष्य संवैधानिक/मौलिक/मानव अधिकारों से संबंधित विभिन्न प्रकार के समस्याओं/शिकायतों के निवारण के लिए एक सार्थक मंच प्रदान करना है। हमारी संस्था भारतीय प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत परिषद का गठन 06 नवम्बर, 2011 को इस उदेश्य से किया गया था/है कि हम सभी देशवासी एक साथ मिलकर अपने देश एवं अपने देश के आम नागरिकों की सेवा/मदद निःस्वार्थ भाव से एकजुट होकर कर सके।

Indian Administrative Reforms and Public Grievances Council (Registered Name: Bharatiya Prashasnik Sudhar Evam Jan Shikayat Parishad) is registered under the ITA, 1882 and its registration number is 2020/JSR/4050/BK4/342. It is also registered by NITI AAYOG (Government of India) & its registration number is JH/2021/0281430.

Vision And Mission

Vision And Mission

हमारी संस्था के कुछ प्रमुख उद्देश्य

हमारी संस्था देशहित/लोकहित एवं संवैधानिक/मानव अधिकार से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं/शिकायतों के निवारण तथा नागरिकों को जरुरत के समय में हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए भारत सरकार, राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के साथ मिलकर एक प्रभावकारी एवं सामयिक तंत्र बनाने की कोशिश कर रही है ताकि देश के नागरिकों को उनका संवैधानिक अधिकार बिना किसी बाधा के उपलब्ध कराया जा सके।

  • देश के नागरिकों से प्राप्त होने वाले शिकायतों पर स्वतंत्र रूप से जांच करना तथा दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ विधिसंगत क़ानूनी कार्यवाई सुनिश्चित कराना।
  • देश के सरकारी तंत्रों में व्याप्त अनियमितता, कुव्यवस्था एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ साक्ष्य एकत्रित करना एवं विभिन्न माध्यमों से उसमें सुधार लाने का संभव प्रयास करना।
  • भारत सरकार एवं राज्य सरकार के विभिन्न सरकारी सेवाओं/योजनाओं को नागरिकों के लिए सुगम, बेहतर तथा प्रभावशाली बनाकर उसका लाभ जरूरतमंदों को दिलाना।
  • भारतीय संविधान/विधि की रक्षा हेतु भारत सरकार व राज्य सरकार को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए सभी प्रकार के आवश्यक कार्यों का निर्वाह/संचालन करना।
  • न्यायपालिका के समक्ष विभिन्न असामाजिक कृत्यों में शामिल जनप्रतिनिधियों, जनसेवकों, सरकारी पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों इत्यादि के खिलाफ लोकहित में साक्ष्य एकत्रित कर याचिका दायर कर उनपर विधिसंगत कार्यवाई कराना।
Duty And Responsibility

Duty And Responsibility

हमारी संस्था के सदस्यों का दायित्व

हमारी संस्था का मूल उद्देश्य सरकारी सेवा से संबंधित नागरिकों को हो रही विभिन्न प्रकार की समस्याओं/शिकायतों पर भारत सरकार, राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के सहयोग से जांच/कार्यवाई कराकर उनको समुचित न्याय दिलाना है तथा यह तभी संभव हो सकता है जब संस्था में पूर्व से पदस्थापित सभी पदाधिकारी/सदस्य अपने कर्तव्यों का निर्वाह निष्ठा एवं ईमानदारी करने का शपथ लेकर उसके लिए यथासंभव प्रयत्न करेंगे।

  • भारत/राज्य सरकार के स्तर से संचालित होने वाले विभिन्न योजनाओं तथा परियोजनाओं अथवा अभियानों को अपने कार्यक्षेत्र में सफल बनाने में हर संभव सहयोग करना।
  • देशहित में प्रतिमाह कम से कम तीन सूचना अधिकार (RTI) का आवेदन लगाना एवं अपने कार्यक्षेत्र में संगोष्ठी आयोजित कर नागरिकों को RTI ACT के प्रति जागरूक करना।
  • लोकहित के लिए सरकारी सेवा से संबंधित प्रतिमाह कम से कम तीन लोक शिकायतों पर अपने स्तर से जांच/कार्यवाई कर उसका समुचित समाधान/निस्तारण कराना।
  • भारतीय संविधान, IPC, CrPC, मानवाधिकार, RTI, RTE इत्यादि अन्य क़ानूनों/विधियों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अपने कार्यक्षेत्र में संगोष्ठी/बैठक आयोजित करना।
  • भारत सरकार, राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के सरकारी पदाधिकारियों/कर्मचारियों की कार्यशैली पर नागरिकों का विश्वास बढ़ाने के लिए उनके देशहित/लोकहित के कार्यों का प्रचार-प्रसार करना तथा सार्वजनिक तौर पर उनको सम्मानित करना।
Benefits of General Membership

Benefits of General Membership

हमारी संस्था भारतीय प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत परिषद देश के आम नागरिकों को अपनी शिकायतों एवं समस्याओं का समुचित जांच/कार्यवाई कराकर समाधान पाने के लिए एक सार्थक मंच प्रदान करने के साथ ही अपने पदाधिकारियों/सदस्यों का भी विशेष ख्याल रखती है तथा उनके हित के लिए कई प्रकार की सुख-सुविधायें मुहैया करती है जो किसी अन्य संस्था में नहीं मिलता है। हमारी साधारण सदस्यता की कुछ विशेष लाभ निम्नवत है:-

  • पुलिस जांच के दौरान परेशान नहीं करना।
  • किसी न्यायालय के मामले में कानूनी परामर्श प्राप्त करना।
  • किसी झूठे मुकदमे में प्रशासन से कानूनी सहयोग प्राप्त करना।
  • किसी लोक शिकायत की जांच में सरकारी सहयोग प्राप्त करना।
  • शासन/प्रशासन के अधिकारियों के बीच मान-सम्मान प्राप्त करना।
  • किसी अपराध को रोकने के लिए प्रशासन से सहयोग प्राप्त करना।
  • जनसेवा के लिए सरकारी अधिकारियों से मदद प्राप्त करना।
Benefits of Premium Membership

Benefits of Premium Membership

हमारी संस्था भारतीय प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत परिषद देश के आम नागरिकों को अपनी शिकायतों एवं समस्याओं का समुचित जांच/कार्यवाई कराकर समाधान पाने के लिए एक सार्थक मंच प्रदान करने के साथ ही अपने पदाधिकारियों/सदस्यों का भी विशेष ख्याल रखती है तथा उनके हित के लिए कई प्रकार की सुख-सुविधायें मुहैया करती है जो किसी अन्य संस्था में नहीं मिलता है। हमारी साधारण सदस्यता की कुछ विशेष लाभ निम्नवत है:-

  • पुलिस जांच के दौरान परेशान नहीं करना।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्विरोध/निःशुल्क यात्रा करना।
  • संस्था के विशेष कार्य के लिए पुलिस सुरक्षा प्राप्त करना।
  • निःस्वार्थ भाव सेवा देने पर प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि प्राप्त करना।
  • अपराध/भ्रष्टाचार को रोकने के लिए पुलिस से सहयोग प्राप्त करना।
  • IAS/IPS RANK के पदाधिकारियों से तत्काल सहयोग प्राप्त करना।
  • निजी वाहन के लिए VIP PARKING PASS प्राप्त करना।
Registered Office Address

Registered Office Address

Krishna Nagar, Road Number – 01, Gour Basti, Mango, Jamshedpur, Dist. – East Singhbhum, Pin Code – 831012, State – Jharkhand, India.

Email: info@indianpgcouncil.com
National Helpline: +91-9403890321
WhatsApp: +91-8797779888

Membership

Join us to contribute to social development.

Donate

Support our initiatives with your financial contribution.

Contact Us

Reach out to us for any assistance.