Welcome To Indian PG Council
भारतीय प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत परिषद एक पंजीकृत संस्था है जिसे देश के विभिन्न सरकारी तंत्रों में व्याप्त अनियमितता, कुव्यवस्था, भ्रष्टाचार में प्रशासनिक सुधार करने और सरकारी सेवा प्रदायगी से संबंधित हो रहे विभिन्न प्रकार के समस्याओं/शिकायतों के निवारण तथा देश के नागरिकों को जरुरत के समय में हर संभव सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से बनाया गया है तथा यह भारत में बदलाव लाने के लिए हमारी एक सर्वाधिक महत्वपूर्ण पहल है। हमारी संस्था भारत सरकार, राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के साथ मिलकर एक प्रभावकारी एवं सामयिक तंत्र बनाने की कोशिश कर रही है जिसके माध्यम से भारतीय नागरिकों को उनका संवैधानिक/मौलिक/मानव अधिकार बिना किसी परेशानी के उपलब्ध कराया जा सके। हमारी संस्था का मुख्य लक्ष्य संवैधानिक/मौलिक/मानव अधिकारों से संबंधित विभिन्न प्रकार के समस्याओं/शिकायतों के निवारण के लिए एक सार्थक मंच प्रदान करना है। हमारी संस्था भारतीय प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत परिषद का गठन 06 नवम्बर, 2011 को इस उदेश्य से किया गया था/है कि हम सभी देशवासी एक साथ मिलकर अपने देश एवं अपने देश के आम नागरिकों की सेवा/मदद निःस्वार्थ भाव से एकजुट होकर कर सके।
Indian Administrative Reforms and Public Grievances Council (Registered Name: Bharatiya Prashasnik Sudhar Evam Jan Shikayat Parishad) is registered under the ITA, 1882 and its registration number is 2020/JSR/4050/BK4/342. It is also registered by NITI AAYOG (Government of India) & its registration number is JH/2021/0281430.
Menu